फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A transformer malfunction left 150 homes in darkness.

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी, 150 घरों में छाया रहा अंधेरा

Wed, 24 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A transformer malfunction left 150 homes in darkness.
खुखुंदू। जैन मंदिर नलकूप पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से करीब 150 घरों में मंगलवार पूरी रात अंधेरा छाया रहा। निगम के कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई। तभी मेन सप्लाई चली गई। ऐसे में दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। जानकारी के अनुसार, खुखुंदू जैन मंदिर के नलकूप पर लगे ट्रांसफाॅर्मर से नलकूप, दो पावर, पईलहां, उतर टोला और दलित बस्ती के करीब 150 घरों में आपूर्ति की होती है। मंगलवार देर शाम अचानक ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से वोल्टेज डाउन हो गया। नतीजा बिजली रहने के बावजूद क्षेत्र में रातभर अंधेरा छाया रहा। ऐसे में इन्वर्टर भी जवाब दे गए। निगम के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह फाल्ट ठीककर आपूर्ति बहाल कराई। तब तक मेन सप्लाई चली गई। दोपहर में आपूर्ति बहाल हो पाई। जेई उमेश चंद ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में फाल्ट उत्पन्न होने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed