फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A toy fell into a pond while playing, an innocent child who went to take it out died due to drowning

Deoria News: खेलने के क्रम में पोखरे में गिरा खिलौना, निकालने गए मासूम की डूबने से मौत

Sun, 30 Jun 2024 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
A toy fell into a pond while playing, an innocent child who went to take it out died due to drowning
- महुआडीह के करजहां गांव का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। करजहां गांव में शुक्रवार की शाम दरवाजे पर खेल रहे एक बालक का खिलौना सामने पोखरे में चला गया। उसे निकालने के प्रयास में बालक फिसलकर गिर गया। कुछ लोगों ने उसे गिरते देख लिया। उसे बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही घर में चीख- पुकार मच गई।

महुआडीह थानाक्षेत्र के करजहां गांव के खुर्शीद आलम के दरवाजे के सामने एक पोखरा है। शुक्रवार की शाम को उनका नौ वर्षीय बेटा नोमान दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच उसका एक खिलौना छिटक कर पोखरे में चला गया। उसे निकालने के प्रयास में नोमान फिसल कर पोखरे में गिर गया। कुछ दूर पर खड़े गांव के लोगों ने नोमान को पोखरे में गिरते देखकर शोर मचाया। उन लोगों ने पोखरे में उतर कर बच्चे को बाहर निकाला। तब तक घर के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही घर में चीख- पुकार मच गई। नोमान की इस तरह मौत से पिता खुर्शीद आलम, माता सहित परिवार का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


-----------------

खिलौना निकालने की चाहत ने ले ली जान

गांव के लोगों ने बताया कि नोमान जिस समय खिलौना से खेल रहा था, उस समय घर का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। घर के ठीक सामने पोखरा है। खिलौना पोखरे में गिर गया। नोमान एक लकड़ी लेकर पोखरे के किनारे जाकर खिलौना निकालने लगा। इसी बीच उसका नियंत्रण बिगड़ गया और गहरे पानी में फिसल गया। खिलौना ही उसके मौत की वजह बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed