फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A teenager living with her brother committed suicide by hanging herself

Deoria News: भाई के साथ रह रही किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 03 Apr 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 03 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
A teenager living with her brother committed suicide by hanging herself
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। समोगर गांव के कंचनपुर टोला में बुधवार की रात 17 वर्षीय किशोरी ने छत के कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी के छोटे भाई की शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के समोगर गांव के कंचनपुर टोला के शिव प्रकाश सिंह बाहर रहकर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा राहुल भी इस समय बाहर है। शिव प्रकाश सिंह की बेटी विनीता सिंह छोटे भाई अनुज के साथ घर पर रहती थी। बुधवार की रात को उसने कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टा से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

छोटे भाई को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। किशोरी की मौत की जानकारी होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि भाई के साथ हंसी-खुशी से रहकर पढ़ाई करने वाली विनीता ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने इस बार 11वीं की परीक्षा दी थी। गांव के लोग भी मौत को लेकर हतप्रभ हैं। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि किशोरी की फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed