{"_id":"63c9869095e6ce6e21661593","slug":"a-tea-seller-died-in-accident-deoria-news-gkp464852494-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एंबुलेंस की चपेट से चाय विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एंबुलेंस की चपेट से चाय विक्रेता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस की चपेट से चाय विक्रेता की मौत
महुआडीह के पड़ौली चौराहे के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के पड़ौली चौराहे के पास बुधवार को एंबुलेंस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को घेर लिया और उसी से हादसे के शिकार व्यक्ति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के रामपुर दुल्लह गांव के रहने वाले नाथ मद्धेशिया (50) पुत्र रिथई पड़ौली चौराहे पर सेंट्रल बैंक के सामने चाय की दुकान चलाते थे। वह पड़ौली चौराहे के समीप ही मकान बनवा कर रहते थे। रोज की भांति वह बुधवार शाम को चाय की दुकान बंद कर अपने घर गए। घर के बाहर लघुशंका करने के लिए निकले थे तभी एक एंबुलेंस की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने एंबुलेंस को दौड़ाकर घेर लिया और उसी एंबुलेंस से उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महुआडीह थाना प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि एंबुलेंस से टक्कर लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। दुर्घटना की जांच की जा रही है।