{"_id":"6626e86f10f5a5c98e0510b4","slug":"a-sudden-fire-broke-out-in-a-clothing-shop-clothes-and-cash-got-burnt-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-123934-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कपड़ों की दुकान में अचानक लगी आग, कपड़े व नकदी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कपड़ों की दुकान में अचानक लगी आग, कपड़े व नकदी जले
Tue, 23 Apr 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी।
खामपार क्षेत्र के सरया मुख्य बाजार में सोमवार को अज्ञात कारणों से कपड़ों की दुकान में आग लग गई। बाजारवासियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखे कपड़े और नकदी जलकर राख हो गए।
सरया मुख्य बाजार में बजरंगी लाल गुप्ता की कपड़ों की दुकान है। सुबह 10 बजे अचानक दुकान में आग लग गई और रैक में रखे कपड़े धू-धू कर जलने लगे। दुकान में उस समय कोई ग्राहक मौजूद नहीं था। यह देख बजरंगी लाल के होश उड़ गए। आसपास के लोग भी पहुंच गए और आग बुझाने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन तब तक दुकान में रखे चुनरी, लहंगा, साड़ी सहित अन्य कपड़े जलकर राख हो गए। काउंटर में रखे 1 लाख 90 हजार रुपए भी जल गए।
अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इस संबंध में सीओ एसपी सिंह ने बताया कि आग की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।