फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a student died in havy storm

आंधी में छात्र के ऊपर गिरा पेड़, दम तोड़ा

Mon, 13 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 13 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
a student died in havy storm
पेड़ का भाग ‌िघघिरने से छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
 दोपहर तक तेज धूप और इसके बाद आंधी-बारिश। रविवार को जिले में कुछ ऐसा ही नजारा देखा गया।
विज्ञापन

एक ओर जहां लोगों को बदले मौसम से गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी ओर आंधी के कारण विद्युत पोल और तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके साथ ही सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात भी घंटों ठप रहा।
उधर रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के सूरजपुर गांव में आंधी के समय आम बीनने गए एक बालक पर पेड़ का बड़ा भाग टूटकर गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सलेमपुर क्षेत्र में दोपहर में तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से जहां आम लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं आंधी में दर्जनों पेड़ और बिजली का पोल उखड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते सलेमपुर, लार और मईल इलाके बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़कों पर पेड़ गिरने के कारण लार-चनुकीघाट, लार बाजार से मेहरौनाघाट, सलेमपुर-देवरिया मार्ग समेत कई सड़कों पर वाहनों का आवागमन रूका रहा। इससे राहगीरों को दिक्कते हुई।
वहीं सलेमपुर के जमुआ नगर दो के पास हाईटेंशन तार पर पेड़ गिर गया। इससे तार और पोल टूट गया। यही हाल मझौलीराज नगर समेत देहात क्षेत्रों का भी है। वही लार नगर के चनुकी मोड़ पर और चोरडिहा गांव के समीप कई पेड़ सड़क पर गिर गए। इसके अलावा तार और पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। पाल और तार ठीक करने में बिजली कर्मचारी शाम तक जुटे रहे। लेकिन बिजली आपूर्ति कही की भी देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। सलेमपुर के जेई मनोज मिश्र ने बताया कि आंधी तेज थी। इसकी वजह से अधिकांश जगहों पर पेड़ गिरने के वजह से पोल और तार टूट गए है। पेट्रोलिंग कराई जा रही है। शहर के रामगुलाम टोला मोहल्ले में देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।जबकि तहसील रोड, अबुबकर नगर, अहमद नगर, अली नगर, सिंधी मिल कॉलोनी में भी बिजली गुल हो गई।
जबकि बैतालपुर, तरकुलवा, देसही देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, बघौचघाट इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। गौरीबाजार, तरकुलवा, पथरदेवा, सोनूघाट आदि इलाकों में बिजली फाल्ट से लोग परेशान रहे।


रुद्रपुर तहसील के रामलक्षन क्षेत्र में शाम चार बजे झमाझम बारिश के दौरान तेज आंधी भी शुरू हो गई। सूरजपुर गांव के सुरेश निषाद का दस वर्षीय बेटा राहुल दोस्तों के साथ गांव में एक पेड़ के नीचे आम बीनने चला गया। इस दौरान टहनी टूट कर राहुल के ऊपर गिर गया। पेड़ की टहनी के सीने में धंस गई। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। राहुल के मौत की खबर पर गांव में कोहराम मच गया। दो भाइयों में बड़े राहुल के पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है। गरीब परिवार के चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मां जमुनतरी देवी और भाई विकास, बहन रानी राहुल के शव से लिपट कर बेजार होकर रो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed