फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A population of four thousand remained plunged in darkness throughout the night.

Deoria News: चार हजार की आबादी पूरी रात डूबी रही अंधेरे में

Tue, 22 Sep 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A population of four thousand remained plunged in darkness throughout the night.
भाटपाररानी। चार हजार आबादी को बिजली आपूर्ति करने वाले पुराने सेंट्रल बैंक के पास्र ट्रांसफाॅर्मर में रविवार को अचानक से खराबी आ गई। इससे सारी रात लोग अंधेरे में रहे। गर्मी व उमस के चलते रात करवटें बदलती हुई बीतीं। 24 घंटे बाद सोमवार को दोपहर में आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


नगर स्थित पुराने सेंट्रल बैंक के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर में रविवार को दोपहर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे मालवीय रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, गुदरी बाजार, इंटर कॉलेज गेट और बापू रोड स्थित आसपास बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक खराबी दुरुस्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इसके चलते नगर की चार हजार की आबादी पूरी रात अंधेरे में डूबी रही। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हुई। सुबह टंकी में पानी नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। दोपहर में जब खराबी ठीक हुई तब आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई राकेश गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed