फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A patient suffering from dengue was found, suspected in three, admitted

Deoria News: डेंगू से पीड़ित मरीज मिला, तीन में आशंका, किए गए भर्ती

Mon, 28 Aug 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
A patient suffering from dengue was found, suspected in three, admitted
देवरिया। जनपद में डेंगू का एक पीड़ित और मिला है। इसके साथ ही तीन मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मरीजों की एलाइजा जांच भी कराई जा रही है। आशंका में भर्ती किए गए मरीज गैर जनपद व प्रांत से बीमार होकर आए हैं।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू का प्रसार तेजी से हो रहा है। लगातार इससे पीड़ित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें बाहर से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है। मदनपुर थाना क्षेत्र की एक युवती दिल्ली में रहती है। 20 अगस्त की रात बुखार से पीड़ित हो गई। अगले दिन जांच में प्लेटलेट्स कम थे। दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो घर चली आई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि होने पर भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। शहर के एक मुहल्ले की वृद्ध महिला एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थीं। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी तरह लार थाना क्षेत्र का एक युवक दिल्ली में पढ़ाई करता है, जहां एक हफ्ते से बुखार से ग्रसित था। दवा लेने के आराम न मिलने पर शनिवार की शाम घर पहुंचा। रविवार को प्राइवेट में जांच कराने पर प्लेटलेट्स कम मिला। इसके बाद परिजकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बनकटा क्षेत्र का एक युवक लखनऊ में नौकरी करता है, जहां चार दिन से बुखार से पीड़ित हो गया। वहां से घर आया, इसके बाद परिजन उसे लेकर इमरजेंसी पहुंचे। सोमवार को उसे वार्ड में भर्ती किया गया। तीनों को लक्षण के आधार पर इलाज किया जा रहा है। सभी मरीजों की एलाइजा जांच कराई जाएगी। नोडल अधिकारी डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि डेंगू के एक मरीज का इलाज चल रहा है। जबकि लक्षण वाले तीन मरीजों को भी भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed