{"_id":"63a9e6d1125ae32fc56bb8f5","slug":"a-newly-married-youth-died-in-accident-deoria-news-gkp462250931","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन की चपेट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट से युवक की मौत
देवरिया-खोराराम मार्ग स्थित कुर्ना नाले के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया-खोराराम मार्ग स्थित कुर्ना नाले के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलियां गांव निवासी रामगणेश चौहान (23) पुत्र बड़हू चौहान रविवार की शाम बाइक से अपनी ससुराल कुशीनगर जनपद के हाटा क्षेत्र के बड़हरा गांव में जाने के लिए घर से निकले थे। अभी वह खोराराम के पास स्थित कुर्ना नाले के पास पहुंचे थे, इसी बीच किसी वाहन की चपेट में आ गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पत्नी अंजली व माता उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। राम गणेश की शादी को अभी मात्र आठ माह ही हुए थे।