फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a munim murdered

गल्ला व्यापारी के मुनीब की हत्या कर रुपये लूट ले गए बदमाश

Wed, 09 Oct 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
a munim murdered
देवरिया में हुई हत्या सुभाष मद्धेशिया की फाइल फोटो। - फोटो : DEORIA
फोटो समाचार...
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी के मुनीम की गोली मारकर हत्या, 11.70 लाख रुपये लूटे
बकाया वसूल कर लौटते समय मंगलवार की अलसुबह स्टेशन रोड पर हुई घटना
छह लाख से अधिक रुपये मुनीम की कमर में बंधे मिले
तरकुलवा के महुअवा बजराटार के रहने वाले थे सुभाष मद्धेशिया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्टेशन रोड पर पीएनबी शाखा के सामने बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की अलसुबह गल्ला व्यापारी के मुनीम की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश उनके पास से करीब 11.70 लाख रुपये लूट ले गए। रुपये मुनीम के पास बैग और कमर में बंधे हुए थे। घटना के कुछ देर बाद ही एसपी, एएसपी और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मुनीम की कमर के दूसरे हिस्से में बंधे करीब छह लाख रुपये बरामद हुए हैं।
तरकुलवा के महुअवा बजराटार गांव निवासी अवधेश मद्धेशिया गल्ला व्यापारी हैं। वह तरकुलवा में ही मकान बनवाकर रहते हैं। उनके चाचा सुभाष मद्धेशिया (55) वहीं मुनीम का काम करते थे। गल्ला बिहार के व्यापारियों को भेजा जाता है। व्यापारियों से रुपये लेने के लिए सोमवार की रात सुभाष मद्धेशिया लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर गए थे। दिन भर रुपये वसूलने के बाद वह जनरल टिकट पर बरौनी-लखनऊ ट्रेन से देवरिया आए। मंगलवार की भोर में साढ़े चार बजे वह देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद मालगोदाम के रास्ते पीएनबी शाखा तक पहुंचे, तभी अचानक से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने सुुुभाष के पास मौजूद रुपये से भरा बैग छीन लिया। बदमाश कमर के पास बंधे रुपये भी छीनने लगे। विरोध करने पर सुभाष के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, तब तक बदमाश फरार हो गए। मौके पर ही सुभाष की मौत हो गई थी। बताते हैं कि बैग में करीब आठ लाख रुपये थे, जबकि 9.70 लाख रुपये सुभाष अपनी कमर में बांध रखे थे। जांच के दौरान कमर के पास से छह लाख रुपये बरामद हुए। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय और सदर कोतवाल अरुण मौर्य मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की छानबीन की। आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि लुटेरों ने मुनीम के पास से मिले रुपये परिवारवालों को सौंप दिया गया है। केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो-
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे मोहलत दी
मुनीम की हत्या के विरोध में मंगलवार को बंद रहा तरकुलवा बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/तरकुलवा। मुनीम सुभाष मद्धेशिया की हत्या के विरोध में मंगलवार को तरकुलवा में बाजार बंद रही। व्यापारियों ने जिला प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। समयावधि में घटना का पर्दाफाश नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरकुलवा में मंगलवार और गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। सुभाष मद्धेशिया की गोली मारकर हत्या की खबर मिलने ही व्यापारी आंदोलित हो गए। मंगलवार को दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने कहा कि 72 घंटे के भीतर पुलिस इस घटना का पर्दाफाश नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस की ही होगी। व्यापारी शिवशंकर यादव, नरेंद्र पाठक, रमेश यादव, श्रीकिशुन गुप्त, मुकेश गुप्त, अशोक यादव, दिलीप वर्मा, विनोद मद्धेशिया, प्रदीप अग्रवाल, रमाशंकर, अवधेश मद्धेशिया, धनंजय मद्धेशिया समेत तमाम व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग की। उनका कहना था कि आएदिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन के लोग लापरवाह बने हुए हैं। सपा के जिला उपाध्यक्ष अशोक मद्धेशिया ने कहा कि कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है, मुनीम की हत्या इसका प्रमाण है। बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई सपा आंदोलन करेगी। वहीं, मंगलवार की देर शाम सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने महुअवा बजराटार पहुंचकर परिवारवालों से जानकारी ली। बुधवार की दोपहर सीआईयू टीम भी पहुंची थी। परिवार और पड़ोस के लोगों से जानकारी ली।
इनसेट में-
सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाए बदमाश
देवरिया। मुनीम की गोली मारकर हत्या और लूट के बाद सक्रिय हुई पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्ड खंगाला, लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में बाइक से जाते हुए दो लोग दिख रहे हैं, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उनका चेहरा साफ नहीं है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
इनसेट में-
पूर्व की घटनाओं में शामिल बदमाशों से पुलिस ने की पूछताछ
देवरिया। जिले में पूर्व में हुए लूटकांड के तमाम आरोपी जमानत पर जेल से बाहर हैं। मंगलवार की रात में पुलिस ने इन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। काफी देर तक पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद सभी को हिदायत के साथ छोड़ा गया कि वे कहीं बाहर नहीं जाएंगे। पुलिस को अनुमान है कि हत्या कर लूट की इस घटना को बिहार के बदमाशों ने अंजाम दिया है। इस बिंदु को ही केंद्र में रखकर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
इनसेट में-
पुलिस की सक्रियता की खुली पोल
देवरिया। दशहरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद भी बदमाशों ने मुनीम को गोली मारकर रुपये लूट लिए। ताज्जुब की बात तो यह है कि वे आसानी से फरार भी हो गए। सवाल यह है कि आखिर पुलिस इतना निष्क्रिय क्यों थी। देखना होगा कि चुनौती बने लुटेरों को पुलिस कब गिरफ्तार कर पाती है।
इनसेट में-
50 लाख रुपये और आवास की मांग
तरकुलवा। मृतक सुभाष मद्धेशिया की पांच संतानें हैं। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पिता की मौत की खबर पर विदेश में रह रहा छोटा बेटा दीपू बुधवार को घर लौट आया। सुभाष मद्धेशिया के दो बेटे चंदन, दीपू और तीन बेटियां नर्वदा, रागिनी, सलोनी हैं। दो बेटियों की वह शादी कर चुके थे। घर की माली हालत ठीक करने के लिए छोटा बेटा दीपू छह माह पूर्व विदेश गया। चार दिन पहले बड़ा बेटा चंदन भी विदेश गया। पिता की मौत की खबर पर छोटा बेटा दीपू बुधवार को लौट आया। पत्नी निर्मला देवी, बेटे और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवारवालों ने 50 लाख रुपये और एक आवास की मांग की है।

व्यापारियों ने की हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
देवरिया। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें गल्ला व्यापारी सुभाष चंद्र मद्धेशिया के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की गई। जिलाध्यक्ष वासुदेव वर्मा ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते जिले के व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। आएदिन बदमाश व्यापारियों की हत्या व लूट जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिसिया कार्रवाई में सुस्ती के चलते अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये सहयोग राशि देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed