{"_id":"664d1f2b030f95e465082c84","slug":"a-man-died-after-police-beating-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-126242-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज में पुलिस की पिटाई से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज में पुलिस की पिटाई से मजदूर की मौत
Wed, 22 May 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 May 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
बरहज के सतरांव निवासी और मृतक दद्दन यादव का फाइल फोटो स्रोत परिजन
इंसेट में--
युवक की मौत पर सतरांव पुलिस चौकी में तोड़फोड़, छिपा चौकी इंचार्ज
चौराहे पर चौकी इंचार्ज और युवक से हुई थी कहासुनी, मारपीट होना बता रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/मगहरा। क्षेत्र के सतरांव चौराहे पर सोमवार की शाम चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुशवाहा का गांव निवासी और मजदूर दद्दन यादव 35 वर्ष पुत्र बाढ़ू से विवाद हो गया। इसमें चौकी इंचार्ज द्वारा युवक की पिटाई करने की बात सामने आ रही है। मारपीट में घायल दद्दन को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। दद्दन की पिटाई से नाराज कुछ लोग देर शाम को पुलिस चौकी पर धावा बोल दिए और बवाल काटने लगे। नाराज लोगों ने परिसर में रखी कार क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं, दो पहिया वाहन में आग लगा दी। मामला बिगड़ते देखकर चौकी इंचार्ज भागकर दूसरे घर में छिपकर अपने को सुरक्षित किए।
सतरांव रेलवे स्टेशन के ठीक सामने पुलिस चौकी है। चौकी इंचार्ज शाम को चौराहे पर अकेले गश्त कर रहे थे। लोगों के अनुसार, चौराहे पर चौकी इंचार्ज का दद्दन से विवाद हो गया। चौकी इंचार्ज दद्दन की पिटाई करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चौकी इंचार्ज फिल्मी स्टाइल में दद्दन की धुनाई करने लगे। चाह कर भी लोग कुछ नहीं कर पा रहे थे। चौकी इंचार्ज की पिटाई से दद्दन को गंभीर चोटें आई थीं। वह बेहोश हो गए। दद्दन के घायल होने की जानकारी होने पर देर शाम को कुछ लोग पुलिस चौकी पर पहुंच गए। वे बवाल करने लगे।
नाराज लोग चौकी इंचार्ज पर टूट पड़े। वह किसी तरह भागकर एक घर में अपनी जान बचाए। जानकारी होने पर इंस्पेक्टर राहुल सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। भलुअनी और मईल पुलिस भी आ गई। पुलिस को आते देखकर नाराज लोग खिसक लिए। हालांकि, पुलिस द्वारा दद्दन की की गई पिटाई से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
इंसेट में-
बचाव में पत्नी के आगे आने पर लोगों ने चौकी इंचार्ज को दौड़ाया
लोगों के अनुसार, चौकी इंचार्ज किसी बात को लेकर दद्दन की फिल्मी अंदाज में पिटाई कर रहे थे। पुलिस के डर से कोई सामने नहीं आ रहा था। जानकारी होने पर पत्नी सुमन देवी बचाव में आगे आ गईं। उसके बाद भी चौकी इंचार्ज रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। महिला के आगे आने पर कुछ लोग चौकी इंचार्ज को घेरते हुए दौड़ा लिए।
इंसेट में-
फोर्स के पहुंचने पर कमरे से निकले चौकी इंचार्ज, शरीर में था कंपन
क्षेत्र के सतरांव चौराहे पर सोमवार की शाम चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुशवाहा द्वारा दद्दन की बेरहमी से पिटाई से नाराज लोगों ने पुलिस पिकेट पर धावा बोल दिया। जहां सभी ने जमकर बवाल काटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौकी इंचार्ज ने भागकर एक घर में अपने को सुरक्षित किया। पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद चौकी इंचार्ज कमरे से किसी तरह बाहर निकले। वह थर-थर कांप रहे थे।
सतरांव चौराहे पर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुशवाहा का दद्दन यादव से विवाद हो गया। दद्दन के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी होने पर नाराज लोग पुलिस चौकी पर पहुंच गए। मामला बिगड़ते देखकर चौकी इंचार्ज भागकर एक घर में छिप गए। चौकी इंचार्ज द्वारा की गई पिटाई से लोगों में गुस्सा था। करीब एक से डेढ़ घंटे तक नाराज लोगों ने जमकर बवाल काटा। फोर्स के पहुंचने पर चौकी इंचार्ज किसी तरह डरे-सहमे बाहर निकले। ग्रामीणों के अनुसार चौकी इंचार्ज अक्सर चौराहे पर गाड़ी चेकिंग के बहाने लोगों को परेशान करते थे। एक माह पूर्व सतरांव गांव के ही एक संभ्रांत के पुत्र से भी विवाद कर लिए थे। चौकी इंचार्ज द्वाना द्दद्दन की पिटाई को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा थी। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी ली।