{"_id":"5f67976d8ebc3ebaac49affd","slug":"a-man-blackmail-girl-vedio-viral-deoria-news-gkp3663218156","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में युवक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में युवक हिरासत में
देवरिया। प्रेम संबंध बिगड़ने पर युवक ने युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। मामला शहर का ही है। युवती की शिकायत पर रविवार शाम पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। युवती ने कार्रवाई की मांग की है।
शहर के एक मोहल्ले का रहने वाला एक युवक सब्जी बेचकर जीविका चलाता है। उसका दूसरे मोहल्ले की रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध हो गया। पिछले कई साल से दोनों के बीच बातचीत होती थी। दोनों एक-दूसरे से मिलते रहते थे। शनिवार को किसी बात को लेकर युवक और युवती के बीच विवाद हो गया। युवती ने कभी भी बात न करने की धमकी दे दी। इससे नाराज युवक ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
इस बात की जानकारी युवती के परिवारवालों को हुई। युवती के साथ पहुंचे परिवारवालों ने पुलिस से शिकायत की। सदर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि संबंध बिगड़ने पर शनिवार को ही उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया था। मेरे पास उसका कोई वीडियो नहीं है। युवती गलत आरोप लगा रही है। इस बाबत एसएसआई दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। युवती की तहरीर के हिसाब से केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।