फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a lover climbed on temple roof

प्रेमिका से मिलने एमपी से आया प्रेमी चढ़ा मंदिर की छत पर

Sat, 29 Aug 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
a lover climbed on temple roof
प्रेमिका से मिलने एमपी से आया प्रेमी चढ़ा मंदिर की छत पर
विज्ञापन

ग्रामीणों से बोला, प्रेमिका से नहीं मिलाओगे तो दे दूंगा जान
प्रेमी की पिटाई कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/मेहरौनाघाट। प्रेमिका से मिलने मध्य प्रदेश से पहुंचा एक प्रेमी गांव में तीन दिनों से डेरा जमाए था। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। यहां से वह दोबारा गांव में पहुंचकर प्रेमिका के गांव के मंदिर की छत पर चढ़ गया और हंगामा करते हुए मंदिर से कूदने की धमकी देने लगा। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अपने को मध्य प्रदेश का निवासी बताया है। उसने बताया कि उसकी प्रेमिका फेसबुक के मैसेंजर पर चैट कर उसे यहां बुलाई है।

मध्य प्रदेश के भोपाल का एक युवक वहां की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दो वर्षों पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती लार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई। दोनों की दोस्ती कुछ दिनों से प्यार में तब्दील हो गई। दोनों फेसबुक के मैसेंजर पर साथ जीने मारने की कसमें खाने लगे। इसी बीच युवक युवती से मिलने की इच्छा जताने लगा तो युवती ने उसे अपना पता दे दिया। वह सड़क मार्ग से तीन दिनों पूर्व लार थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। यहां पहुंचते ही युवती का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उसने युवती से मिलने का काफी प्रयास किया। लेकिन युवती से उसका संपर्क नहीं हो सका। मिलने की चाह में उसने गांव के मंदिर पर डेरा जमा दिया। इस बात की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने गांव से बाहर जाने की बात कही। लेकिन युवक प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा रहा। इससे नाराज ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। युवक पुलिस को चकमा देकर पुन: गांव में घुस गया। मंदिर की छत पर चढ़कर प्रेमिका से मिलाने की जिद करने लगा। नहीं मिलाने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इसकी सूचना गांववालों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका की तलाश में आया था। प्रेमिका नहीं मिली है। इससे वह नाराज था। चौकी इंचार्ज अमरनाथ सोनकर ने बताया कि युवक को समझाकर वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed