फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A large number of pawns in private schools

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी अभिभावकों की जेबों को लगा रही बड़ी चपत

Wed, 04 Apr 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Wed, 04 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
A large number of pawns in private schools
शहर में संचालित एक निजी सकूल से पढ़ाई कर बाहर आते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर के प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों की जेबें मोटी फीस से भर रही हैं। पढ़ाई को धंधा बना चुके ये लोग रुपये कमाने के लिए कॉपी-किताबें भी बेचने लगे हैं। कुछ निजी स्कूलों को छोड़ दें तो कोई भी स्कूल चाहे वह सीबीएसई बोर्ड हो या सीएसआईसीई, निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें ही अपने यहां चला रहे हैं। अब तो ड्रेस, जूता-मोजा, स्कूल के नाम और मोनोग्राम के नाम पर भी खूब वसूली की जा रही है। कड़ाई से पालन हो तो संभव है सरकार की ओर से आने वाला नया अध्यादेश इनकी मनमानी पर रोक लगा सके। 
विज्ञापन

कॉपी-किताबों का कारोबार इस तरह फल-फूल रहा है कि हर साल अभिभावकों को लगभग 10 करोड़ से अधिक का चूना लग रहा है। कक्षा एक से नौ तक की जो किताबें-कॉपी 800 से 1200 रुपये में मिल जाएंगी, उन्हें निजी प्रकाशक तीन से साढ़े तीन हजार रुपये में बेचते हैं। यानि औसतन एक अभिभावक को दो हजार रुपये का चूना लगाया जा रहा है। कई स्कूल संचालकों ने शहर के चुनिंदा किताब-कॉपी की दुकानों से सम्पर्क कर रखा है तो कुछ स्कूलों ने परिसर में या फिर रिश्तेदारों के नाम से प्रिंटिंग प्रेस तक खोल रखा है। यहां पर प्रश्न पत्र, प्रास्पेक्टेस, डायरी के साथ ही काॅिपयां भी छापी जा रही है। सिर्फ स्कूलों के मोनोग्राम व नाम के एवज में स्कूल वाले लाखों कमा रहे हैं। राघवनगर, सीसी रोड, कसया बाईपास रोड के स्कूलों परिसर में ही बकायदा कापी-किताब व ड्रेस की दुकानें सजी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed