{"_id":"677ee10758a57df0d0068a24","slug":"a-gun-was-found-with-the-accused-of-car-theft-deoria-news-c-208-1-deo1004-144309-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार चोरी के आरोपियों के पास मिला कट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार चोरी के आरोपियों के पास मिला कट्टा
Wed, 01 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 01 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
भटनी। देवरिया शहर के रुद्रपुर मोड़ से चोरी गई होंडा सिटी कार को पुलिस ने कुरमौटा घुरी गांव से बरामद किया। मौके से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के पास से पुलिस को बुधवार को देशी कट्टा मिला।
पूछताछ में तीनों ने बताया कि चोरी और लूटपाट की घटना के समय लोगों को डराने के लिए वह इस तमंचा का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही उन्होंने यूपी के अलावा बिहार में भी चोरी करने की बात स्वीकार की है। एसपी के निर्देश पर भटनी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का अपराधिक इतिहास और उनके साथियों के बारे में जानकारी लेने में लगी है। पकड़े गए आरोपियों में एक स्थानीय थाना तो दो बरियारपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे है।
देवरिया शहर के रुद्रपुर मोड़ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास से तीन जनवरी को एक लाल रंग की होंडा सिटी चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। इसके अलावा एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर एसओजी के साथ जिले की सभी थानों की पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए अपने मुखबिर सक्रिय कर दिए।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम भटनी पुलिस को मुखबिरों से सुचना मिली कि कुछ युवक चोरी की एक कार के साथ कुरमौटा घुरी के बगीचे में छुपे है और बुधवार सुबह बिहार भागने के फिराक में है। थाना प्रभारी अश्वनी प्रधान ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की तो मौके से चोरी गई कार मिल गई साथ ही तीन शातिर चोर गिरफ्तार कर लिए गए।
पुलिस के छानबीन में आरोपियों के पास से पुलिस को एक देशी कट्टा भी मिला है, जिसे आरोपियों ने चोरी व लूट के समय दहशत फैलाने के लिए उपयोग करने की जानकारी दी है। जांच में आरोपियों की पहचान विशाल यादव निवासी घाँटी गरवैसी थाना भटनी, गोलू राजभर और विशाल राजभर निवासी सरैया थाना बरियारपुर के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों अन्य साथियों के साथ मिलकर जिले व बिहार क्षेत्र में चोरी व लूट के वारदात को अंजाम देते है। एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने टीम में शामिल भटनी थाना प्रभारी अश्वनी प्रधान, एसआई सत्य प्रकाश दुबे, हेड कांस्टेबल हरिकांत प्रसाद, राम प्रवेश सिंह, श्रीनिवास सिंह, रविंद्र कुमार, सुधीर यादव, पंकज यादव, देवेंद्र सिंह यादव, नेहा मौर्य की सराहना की है। थानेदार अश्वनी प्रधान ने बताया कि चोरी गई कार को बरामद के साथ ही तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है। उनके अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।