{"_id":"6998b1d119d0b02e530f6d18","slug":"a-grand-kalash-yatra-was-taken-out-for-the-mahayagna-holy-water-was-filled-deoria-news-c-208-1-deo1033-175421-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महायज्ञ को लेकर निकला भव्य कलश यात्रा, भरा गया पवित्र जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महायज्ञ को लेकर निकला भव्य कलश यात्रा, भरा गया पवित्र जल
Sat, 21 Feb 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बनकटिया दूबे में आयोजित प्रतिष्ठात्मक हरिहरात्मक मारुतिनंदन महायज्ञ के शुभारंभ से पहले शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, आस्था और उत्साह से सराबोर इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया।
निर्धारित मुहूर्त में यज्ञ स्थल से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा बनकटिया दूबे से निकलकर बनकटा बाजार, इंगुरी गांव होते हुए क्षेत्र के इंगरी स्थित राम जानकी मंदिर के समीप तालाब तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पवित्र जल भरा गया। जल भराई के दौरान पूरा वातावरण मंत्रों और जयघोष से गूंज उठा।
इसके बाद कलश यात्रा गुरुकुलम स्कूल मार्ग से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप में जल स्थापित किया। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और “जय श्रीराम” व “हर-हर महादेव” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि 20 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जल भराई के साथ ही सात दिवसीय महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया है। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस दौरान प्रधान चंदन शर्मा, समाजसेवी ब्रजेश मिश्र, हरिओम दूबे, राहुल प्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव, सौम्या, पूर्णिमा, श्रेया, कृति, राजकुमार यादव, बैजनाथ मिश्र, हरेराम यादव आदि उपस्थित रहे।