फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a girl student molestated

Deoria News: कोचिंग से आ रही छात्रा से सरेराह छेड़खानी

Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
a girl student molestated
कोचिंग से आ रही छात्रा से सरेराह छेड़खानी
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी, पिता पर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया
नहीं मानने पर आरोपी ने रेप और हत्या की दी धमकी
रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। कोचिंग से लौट रही छात्रा से एक युवक ने सरेराह छेड़खानी कर दी। छात्रा के विरोध करने पर उसने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गया। मनबढ़ युवक छात्रा के पिता पर पुलिस को दी तहरीर वापस लेने का दबाव बना रहा है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा 26 नवंबर को कोचिंग करके घर लौट रही थी। इसी बीच एक युवक उसके पास आकर फब्तियां कसने लगा। उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच पीड़िता का शोर सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। अपने को घिरते देखकर आरोपी युवक छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। परिजनों के साथ पीड़िता ने 27 नवंबर को थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। अभी पुलिस मामले में कोई कार्रवाई करती तभी आरोपी ने पीड़िता के पिता के मोबाइल फोन पर 10 दिसंबर को फोनकर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया। पिता ने तहरीर वापस लेने से मना कर दिया। इसके बाद उसने छात्रा से रेप और पिता की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने थाने पहुंचकर दूसरी तहरीर देकर परिवार के जान-माल की सुरक्षा की पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन अभी तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। डर से छात्रा कोचिंग भी नहीं जा रही है। वहीं, घर के लोग सहमे हुए हैं। इस संबंध में एसओ राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed