{"_id":"68b0a3646e8a39f2c40679a7","slug":"a-girl-committed-suicide-after-being-threatened-to-post-her-obscene-picture-on-social-media-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-161871-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी, युवती ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी, युवती ने कर ली खुदकुशी
Fri, 29 Aug 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। खुद की अश्लील तस्वीर देख युवती ने बृहस्पतिवार की दोपहर में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिवार के लोग आननफानन उसे सीएचसी ले कर गए, जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। इसकी भनक लगते ही आरोपी युवक घर छोड़कर भाग गया। सूत्रों की मानें तो आरोपी युवक कई युवती और महिलाओं को प्यार के जाल में फंसा कर अश्लील तस्वीर बनाकर ब्लैकमेल करता है।
जानकारी के मुताबिक, नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती की शादी परिवार के लोगों ने तय कर दी थी।
इसकी भनक लगने पर बगल में किराये के मकान में रहने वाले युवक ने युवती को फोन कर शादी नहीं करने का दबाव बनाने लगा। युवती के परिवार वालों के अनुसार, जब बेटी ने बात नहीं मानी तो युवक ने उसका अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
इसके बाद दोपहर में छत की सीढ़ी से निकले राॅड में रस्सी के फंदे से लटक कर युवती ने खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद मां ने बेटी को आवाज दी, मगर कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर वह छत पर गई तो देखा बेटी सीढ़ी से निकले रॉड में फंदे से लटकी है। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने फंदे से युवती को उतारकर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवती की मां का आरोप है कि बेटी की शादी तय होने के बाद मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा एक युवक लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था।
अश्लील तस्वीर दिखाकर ब्लैकमेल करता था।
सुबह आरोपी घर आकर धमकी देते हुए बेटी को अश्लील तस्वीर दिखाई थी। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि युवती के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जाएगी।