फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A deadly attack on a youth returning from a Tilak ceremony

Deoria News: तिलक समारोह से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

Sun, 08 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A deadly attack on a youth returning from a Tilak ceremony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। पिपरही-देउरवा गांव से एक तिलक समारोह से शामिल होकर लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने गांव के बाहर सुनसान रास्ते पर जानलेवा हमला कर दिया।
इसमें एक युवक को गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दो नामजद और अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के दुलारपट्टी हरखौली गांव निवासी 20 वर्षीय कृष्ण यादव पुत्र कैलाश यादव ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि वह दोस्तों के सथ दो जून को पिपरही-देउरवा गांव में रामध्यान यादव के घर तिलक समारोह में शामिल होने गया था। वहां से लौटते वक्त गांव के बाहर सुनसान रास्ते पर पुल के पास रात करीब नौ बजे पहले से घात लगाकर बैठे देउरवा निवासी हरिओम, मठिया रत्ती के विकास यादव व कुछ अन्य लोग धारदार हथियार से हमला कर कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। पीड़ितों के शोर करने पर गांव के लोगों को आते देख आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल भेजकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed