फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A child playing at the door was crushed by a speeding tractor

Deoria News: दरवाजे पर खेल रहे बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला

Sat, 25 Nov 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
A child playing at the door was crushed by a speeding tractor
देवरिया। दरवाजे पर शुक्रवार की शाम खेल रहे बच्चे को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर बांसपार गांव निवासी जनार्दन का पांच वर्षीय बेटा दरवाजे पर शुक्रवार की शाम को खेल रहा था। दरवाजे के सामने से तेज रफ्तार गुजर रहे ट्रैक्टर बच्चे को कुचल दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए और लोग इधर-उधर भाग कर जान बचाई। मौका पाकर चालक वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed