फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A case has been filed against the inspector under SC-ST Act and contempt of court

Deoria News: दरोगा पर कोर्ट की अवमानना व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज

Tue, 21 Jan 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 21 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against the inspector under SC-ST Act and contempt of court
भटनी। डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया को न्यायालय की अवमानना भारी पड़ गई। उनपर भटनी थाने में प्रभारी निरीक्षक रहने के दौरान कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज करने में जानबूझ कर लापरवाही बरतने, सुसंगत धाराओं में केस नहीं दर्ज करने व दस्तावेजों में हेराफेरी करने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को प्रभारी निरीक्षक भदौरिया पर कोर्ट की अवमानना व एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी के आदेश पर मामले की जांच सीओ कर रहे हैं। भटनी के डेमुसा गांव निवासी विजय प्रसाद ने 2024 में न्यायालय में वाद दाखिल किया था। इसमें उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन को गांव के ही एक परिवार द्वारा कागजों में हेराफेरी कर पट्टीदारों से लिखवा लेने की बात कही थी। कोर्ट ने अक्टूबर में आरोपी परिवार व अन्य लोगों पर धोखाधड़ी व एससी, एसटी आदि धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर जानबूझकर मामले में धोखाधड़ी समेत गम्भीर धाराओं छोड़कर मारपीट व एससी, एसटी के तहत केस दर्ज किया। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से कोर्ट के आदेश का हवाला देकर ऐसा नहीं करने की अपील की, जिसपर एसओ ने पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार कर भगा दिया। पीड़ित विजय प्रसाद ने इसकी जानकारी न्यायालय को दी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक को तलब किया, लेकिन वह नहीं गए। इससे नाराज होकर न्यायालय ने रणजीत सिंह भदौरिया पर कार्रवाई के लिए आदेश किया। इस क्रम में सोमवार को पुलिस ने जिले के डायल 112 प्रभारी व भटनी में तैनात रहे भदौरिया पर कोर्ट का जानबूझकर अवमानना और एससी, एसटी आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed