फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a ba girl student found hang

Deoria News: पंखे में फंदे से लटका मिला बीए की छात्रा का शव

Tue, 20 Feb 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
a ba girl student found hang
खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार के गांगी गांव की घटना, परिवार में मची चीख-पुकार
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही मां और भाई से छात्रा चल रही थी नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार के गांगी गांव में 19 वर्षीय बीए छठवें सेमेस्टर की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। छात्रा ने अपने नए मकान में लगे पंखे में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि छात्रा सोमवार की सुबह मां और भाई से किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार के गांगी गांव निवासी उदयभान विश्वकर्मा की तीन संतानों में श्वेता विश्वकर्मा (19) दूसरे नंबर की बेटी थी। उदयभान लुधियाना में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि बड़ा बेटा सत्येंद्र विश्वकर्मा गोवा में मामा के पास रहता है। घर पर मां श्रीमती देवी विश्वकर्मा और छोटा भाई अभिषेक विश्वकर्मा रहते हैं। छात्रा श्वेता का नया मकान बना है। इसमें केवल मेन दरवाजे पर ही अभी फाटक लगा है। अन्य कमरों में अभी फाटक नहीं लगा है।
विज्ञापन

सोमवार को मां और भाई पुराने मकान में थे। जबकि श्वेता नए मकान में मेन दरवाजे का फाटक बंद कर अंदर के एक कमरे में थी। दोपहर बाद जब श्वेता बाहर नहीं निकली तो भाई अभिषेक दरवाजा खटखटाने लगा। कोई जवाब नहीं मिला तो एक झरोखे से झांककर देखा तो श्वेता फंदे से लटकी थी। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही हल्के के एसआई ओमप्रकाश सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। जांच-पड़ताल में पता चला कि छात्रा मां, भाई से नाराज चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed