फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   साढ़े तीन माह बाद पहुंचा सेवा समाप्ति का आदेश

साढ़े तीन माह बाद पहुंचा सेवा समाप्ति का आदेश

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सरकारी व्यवस्था कैसे चल रही है? इसकी बानगी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के निदेशक प्रशासन के सेवा समाप्ति के एक आदेश के साढ़े तीन महीने बाद पहुंचने से पता चलता है। इस आदेश के तीन दिन बाद ही कर्मचारी की मौत भी हो गई। कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कराने और रिकवरी का आदेश दिया गया है। सीएमओ को यह जानकारी ट्रेजरी अफसर को मिले पत्र से हुई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दिनेश मिश्र वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत थे। 15 जुलाई को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के प्रशासन निदेशक अविनाश गोंड ने उनकी सेवा समाप्त करते हुए एफआईआर और रिकवरी का आदेश सीएमओ को दिया, लेकिन आदेश यहां तक नहीं पहुंचा। सूत्र बताते हैं कि कुछ लोगाें ने आदेश को दबा रखा था। इसी बीच 18 जुलाई को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। तत्कालीन सीएमओ ने उनके वेतन बना दिया और कर्मचारी की मौत के बाद मिलने वाली देनदारियां भी उनके आश्रितों को दे दी गई। चार नवंबर को ट्रेजरी अफसर के पास निदेशक प्रशासन के आदेश की प्रति पहुंची। इसमें उनके वेतन के आहरण और अन्य सभी देनदारी को रोकने की बात कही गई थी। आठ नवंबर को उन्होंने सीएमओ डॉ. एसएन सिंह को मामले की जानकारी दी। ट्रेजरी अफसर की ओर से मिले आदेश की प्रति से सीएमओ को पूरी जानकारी हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने देनदारियों को रोका
मौत से पहले वरिष्ठ लिपिक दिनेश मिश्र के सेवा समाप्ति के आदेश की प्रति मिलने के बाद सीएमओ ने अब उनकी देनदारियों को रोक दिया है। संबंधित लिपिकाें को पत्र के माध्यम से उन्होंने आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेजरी अफसर के माध्यम से दिनेश मिश्र के सेवा समाप्ति के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद से उनके सभी देनदारी को रोक दिया गया है। चूंकि उनकी मौत हो चुकी है, इसलिए एफआईआर और रिकवरी करा पाना संभव नहीं है। निदेशक प्रशासन को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया है।
- डॉ. एसएन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed