{"_id":"68-97485","slug":"Deoria-97485-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई खाने से पूरा परिवार बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई खाने से पूरा परिवार बीमार
Deoria
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। दीपावली की रात बाजार से लाई गई मिठाई खाने के बाद पूरे परिवार के लोग बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर एक अन्य युवक भी जहरीला पदार्थ खाने से गंभीर हो गया, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामपुर कारखाना के रामपुर खुर्द गांव के तेज बहादुर दीपावली के दिन परिवार वालों के बाजार से मिठाई से लेकर आए थे। पत्नी, बच्चों के साथ परिवार के सभी लोगों ने मिठाई खाई। रात में अचानक एक के बाद एक करके सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। तेज बहादुर (40), रूदल (12), आला (10), गिरधर (8) खरगोश (6) और सपना (5) को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग होने की बात कही। सभी की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। इसके अलावा कोतवाली, रानीघाट के वीरेंद्र को भी परिवार वालों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि की है। हालांकि, वजह के बारे में परिवार वालों ने जानकारी से इंकार कर दिया।