{"_id":"68-97399","slug":"Deoria-97399-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत
Deoria
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचनपुर। मां के साथ सामान खरीदने जा रहा बच्चा बाइक की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार मौके से भाग निकला। हादसे के बाद घर पर कोहराम मच गया। घटनास्थल पर गांव के सैकड़ों लोग पहुंच गए।
तरकुलवा, कोन्हवलिया गांव निवास झूल्लन का आठ वर्षीय पुत्र पंकज अपनी मां के साथ बुधवार की शाम पांच बजे के करीब चौराहे पर बाजार करने जा रहा था। कसया से देवरिया की तरफ जा रही बाइक ने बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद बाइक चालक भाग निकला। घायल बच्चे को लेकर घरवाले जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों में पंकज बड़ा था। झूल्लन मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा है। जानकारी मिलते ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। मां के सामने बच्चे की मौत के बाद मां पागलों की तरह सड़क पर कई घंटे बैठी रही। दिलासा देकर लोग उसे घर लाए।