फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कुरैती में काली स्थान को लेकर विवाद

कुरैती में काली स्थान को लेकर विवाद

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुरैती गांव में काली स्थान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। काली स्थान के चबूतरे के मरम्मत कार्य को एक समुदाय के लोगों ने रोक दिया। इस मामले को लेकर गांव में तनाव है। सोमवार को दर्जनों की संख्या में गांववाले तहसील पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन दिए। उन्होंने काली स्थान के मरम्मत कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव के इंद्रजीत यादव, जयराम साहनी, श्रीकिशुन पासवान, छोटेलाल यादव, हरेंद्र, कैलाश, रमेश, मनोज, आशीष सहित दर्जनों लोगों ने तहसील में पहुंचकर नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि गांव में प्राचीन काल से काली का स्थान है। वहां चबूतरे पर काली मां की प्रतिमा स्थापित की गई है। काली स्थान का चबूतरा टूट गया है। गांव के लोग मिलकर चबूतरे की मरम्मत करना चाहते हैं। रविवार को गांव के लोग बैलगाड़ी से काली स्थान पर मरम्मत के लिए सीमेंट, बालू आदि ले जा रहे थे। उसी दौरान एक समुदाय विशेष के लोग मरम्मत कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे। कहा कि उपद्रवी किस्म के लोगों ने बैलगाड़ी से सामान ले जा रहे व्यक्ति को अपशब्द कहकर भगा दिया। उपद्रवी निर्माण कार्य में बाधा डालकर माहौल खराब करना चाहते हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर काली स्थान काली स्थान की जीर्णोद्धार करने की मांग की। इस बाबत एसडीएम पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि मंगलवार को पुलिस प्रशासन स्थलीय निरीक्षण कर मामले का समाधान करेगा। दोनों पक्षों को मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed