फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विधायक ने अनशन पर बैठने का ऐलान किया

विधायक ने अनशन पर बैठने का ऐलान किया

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बकाया भुगतान की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के ठेकेदाराें ने सोमवार को विभागीय जिम्मेदार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। शहर के सुभाष चौक पर पहुंचकर आग के हवाले किया। साथ ही आरोप लगाया कि विभाग के लोग भुगतान की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैैं। इससे हम सभी के परिवार के समक्ष आर्थिक दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के ठेकेेदारों ने सोमवार को दिन में अधिशासी अभियंता कार्यालय से शवयात्रा निकाला। सरकार विरोधी नारेबाजी करतेे हुए ट्यूबवेल कॉलोनी चौराहा, पोस्टमार्टम चौराहा होते हुए कचहरी स्थित शिव मंदिर पहुंचे। इसके बाद सिविल लाइंस पर प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे। ठेकेदारों ने प्रतीकात्मक शव को जमीन पर लिटाकर बैठ गए। सदर विधायक जनमेजय सिंह ने विभागीय जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि आदतों में सुधार लाए। वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विधानसभा में इस मसले को उठाऊंगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुयश मणि ने कहा कि विभाग के जिम्मेदारें का रवैया बेहद खराब है। प्रदेश सरकार के कार्यकाल से हर तबका परेशान है। हालत इतनी खराब है कि अपने काम के लिए ठेकेदारों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कार्यक्रम को विजय शेखर मल्ल रोशन, राजेश सिंह, कृपा नारायण यादव, करुणाकर मिश्र, अनिल राय ने संबोधित किया। प्रदर्शन में मनोज मिश्र, रविंद्र दुबे, शम्भू राव, रविंद्र मल्ल, श्रीप्रकाश शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed