{"_id":"68-97078","slug":"Deoria-97078-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुविधा शुल्क दो, नहीं तो रेफर कर दूंगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुविधा शुल्क दो, नहीं तो रेफर कर दूंगी’
Deoria
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लार। प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को उसके परिजन बृहस्पतिवार रात सीएचसी पर लेकर पहुंचे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स ने महिला को भर्ती करने से पहले 500 रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। यही नहीं विरोध पर अन्यत्र रेफर करने की धमकी भी दी। यही नहीं अन्य दो प्रसूताओं से नर्स ने रकम ली है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत सीएचसी के चिकित्साधीक्षक से किया है।
धमौली गांव निवासी कृष्ण मोहन पांडेय की पत्नी मुन्नी देवी को आधी रात को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। सीएचसी पहुंचने पर स्टॉफ नर्स विमलावती ने प्रसव पीड़िता को भर्ती करने से पहले 500 रुपये की मांग कर दी। इसे लेकर महिला के साथ आए लोग थोड़ा बहुत हंगामा किया तो स्टॉफ नर्स प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर करने की बात कहने लगी। रात का समय होने के कारण घर वाले उसे सुविधा शुल्क के नाम पर 500 रुपये दिए। इसके बाद महिला को भर्ती किया गया।
यही नहीं गढ़वा गांव की बेबी देवी व सीमा देवी से भी प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क लिया। वहीं स्टाफ नर्स विमलावती देवी ने रुपये लेने की बात को गलत बताया है। उधर, चिकित्साधीक्षक डा. बीबी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जा रही है।