{"_id":"68-97022","slug":"Deoria-97022-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! का निर्देश, फिर भी मातहत लगवा रहे ‘दौड़’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! का निर्देश, फिर भी मातहत लगवा रहे ‘दौड़’
Deoria
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। विकास क्षेत्र के ग्राम कपरवार निवासी एक व्यक्ति पिता की मृत्यु तिथि परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए ब्लाक कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं। एसडीएम और जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश के बाद भी एडीओ पंचायत और सचिव एक दूसरे पास दौड़ा रहे हैं।
ग्राम कपरवार निवासी रामबड़ाई ने बताया कि उनके पिता रामआज्ञा का निधन चौदह अप्रैल 2010 को हुआ था। परिवार रजिस्टर में मृत्यु तिथि दर्ज कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने मृत्यु तिथि एक वर्ष के अंदर की अवधि होने पर स्वयं में दर्ज करने का अधिकार निहित होने तथा एक वर्ष से अधिक की अवधि होने पर मृत्यु प्रकरण में उपजिलाधिकारी में निहित होने की जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र को एसडीएम के यहां भेज दिया। मामले में एसडीएम ने बीडीओ और एडीओ पंचायत को कार्रवाई के लिए आदेश दिया। बीडीओ ने सचिव को उपजिलाधिकारी के आदेश के क्रम में आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद मृत्यु तिथि दर्ज करने में हीलाहवाली हो रही है। एडीओ पंचायत का कार्य देख रहे अशोक उपाध्याय ने बताया कि मै नियमित एडीओ पंचायत नहीं हूं। यह कार्य नियमित एडीओ पंचायत ही कर सकते हैं। मै कामचलाऊं हूं। इससे डीपीआरओ को भी अवगत करा दिया गया है।