{"_id":"68-90441","slug":"Deoria-90441-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ करने वाले 50 अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ करने वाले 50 अज्ञात पर केस
Deoria
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बिजली कटौती के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन के दौरान सरकारी बसों में तोड़फोड़ के बाद कोतवाली पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद बस्ती डिपो के चालक अभिनव कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी की शिनाख्त करने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
शहर के अबूबकरनगर मोहल्ले में कई दिनों से हो रही बिजली कटौती के विरोध में मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने शनिवार की रात नौ बजे के करीब एसएसबीएल इंटर कॉलेज के सामने जाम लगा दिया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा गए। मगर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रदर्शन कर रहे लोगों में से किसी ने सरकारी बस पर पथराव शुरू कर दिया। बस्ती डिपो के चालक अभिनव कुमार सिंह ने विरोध किया तो प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पत्थर चलने से कई बसों के शीशे टूट कर जमीन पर आ गए। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस फोर्स ने मामले को शांत कराया। रविवार की सुबह घायल बस चालक अभिनव कुमार सिंह ने कोतवाली में मारपीट के साथ बस में तोड़फोड़ की तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ लोकसंपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल श्रीधराचार्य पांडेय ने बताया कि बिजली के लिए सड़क जाम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।