{"_id":"68-90228","slug":"Deoria-90228-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिक पर धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मालिक पर धोखाधड़ी का मुकदमा
Deoria
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। फर्जी कागजात तैयार कराकर पेट्रोल पंप हथियाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। मामले की जांच कोतवाली कर रही है। यह पेट्रोलपंप डेढ़ साल से सीसी रोड पर चल रहा है।
कोतवाली के रामनाथ देवरिया पश्चिमी चौराहा निवासी रामप्रताप पांडेय ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें कहा गया था कि जिला अस्पताल में तैनात लिपिक नमोनरायण पांडेय ने फर्जी अभिलेख तैयार कर पत्नी समेत अन्य लोगों के नाम पर विकलांग प्रमाण पत्र धोखाधड़ी कर हासिल किया। विकलांग प्रमाण पत्र के अलावा कुछ और फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपियों ने पेट्रोल पंप भी हासिल कर लिया। कोर्ट ने वादी रामप्रताप पांडेय की याचिका को स्वीकार करते हुए कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने लिपिक नमोनरायण पांडेय, मुरलीधर पांडेय और विद्यावती पांडेय के खिलाफ फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। कोतवाल का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक हरेन्द्र मिश्र कर रहे है।