{"_id":"68-84141","slug":"Deoria-84141-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दंगा कराती है सपा और भाजपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दंगा कराती है सपा और भाजपा’
Deoria
Updated Fri, 14 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश में सपा और भाजपा मिलजुल कर जातीय दंगा करा रही हैं। दोनों दल सामाजिक तानाबाना बिगाड़ कर दहशत की राजनीति करती हैं। लोकसभा चुनाव में बसपा के परिणाम चाैंकाने वाले होंगे। यह बात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही। मौर्य बृहस्पतिवार को बांसगांव संसदीय क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित संमेलन में नेता विरोधी दल ने सपा, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसपा सर्व समाज के हितों को ध्यान रखकर राजनीति करती है। जबकि अन्य दल जनता के हितों को दरकिनार कर काम कर रहे हैं। यूपी में गुंडों का राज कायम है। यहां सपा ने दो साल में 147 दंगे कराकर अपना ही रिकार्ड ध्वस्त की है। कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में भाजपा तुष्टीकरण में और सपा गुंडागर्दी में इतिहास बनाने में लगी है। जबकि बसपा के राज में कानून का राज होता है। उन्होंने कहा कि 16 लोकसभा में बसपा पावर को बैलेंस करेगी। देश में 272 का आंकड़ा कोई दल नहीं छू पाएगा। ऐसे में बसपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में केंद्र में सरकार बनाने का मौका मिलना तय है। उन्होंने बांसगांव संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सदल प्रसाद को जिताने की अपील की। इससे पहले प्रत्याशी सदल प्रसाद, विधायक राजेश त्रिपाठी, जयप्रकाश निषाद, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, कोआपरेटिव के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश मौर्य ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया। सभा में सतासी राज की राजकुमारी कादंबरी सिंह ने बसपा की सदस्यता ग्रहण कीं।
विज्ञापन