फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   राम में मन रमा तो इकबाल अहमद बन गए रामशरण

राम में मन रमा तो इकबाल अहमद बन गए रामशरण

Mon, 14 Oct 2013 05:38 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 14 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
बरहज। जैसे मीरा को श्याम की लगन लगी और श्याम के रंग में रंग गईं। उसी प्रकार बरियारपुर भड़सरा निवासी इकबाल अहमद को राम की ऐसी लगन लगी की इकबाल से बन गए रामशरणदास। पिछले दो दशक से राम नाम की धुनी जमाये हुए हैं। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल रामशरण का कहना है सभी धर्म मानवता का संदेश देते हैं। राम नाम वह मंत्र है जिससे जीवन, जीव, जीवात्मा सब पवित्र हो जाते हैं। जब इकबाल राम नाम की चादर ओढ़ रामकथा का रसपान कराते हैं तो लोग आनंद से झूम उठते हैं।
विज्ञापन

करुअना के रुच्चापार मंदिर पर कथा कहने आये रामशरण दास बताते हैं कि हाईस्कूल से एमए तक की शिक्षा इकबाल अहमद के नाम से है। बचपन से ही हमारा झुकाव राम की तरफ हो गया। गांव के लोग कीर्तन तथा धार्मिक कार्यों में हमें बुलाते थे। धर्म की धुरी धारण करना एक जनम की बात नहीं है। अहिल्यापुर मंदिर पर श्रीपति मिश्र मुझको बुला कर कहते थे कि राम कथा कहो। जब मंदिर पर दर्शन को आते थे तो लोग रामकथा कहने को कहते थे। जब मैं राम कथा कहने लगा तो सामने बड़ी कठिनाई आई। हिंदू भाई कहते थे कि यह मुसलमान है और मुसलमान भाई क हते थे कि खुदा को छोड़ राम नाम जपता है। दोनों लोग स्वीकार नहीं करते थे। परमात्मा की प्राप्ति के लिए भाव की प्रधानता है, क्रिया की प्रधानता नहीं है। घरवालों ने जब कह दिया कि इस घर में स्थान नहीं तब महराजगंज के सोहगीबरवां में गोपला देवी के मंदिर में अपना निवास बनाया हूं। जहां लोग मुझे बुलाते है वहां पहुंच श्रीराम कथा का संगीतमयी सुनाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed