फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किशोर पर बीयर के बोतल से हमला

किशोर पर बीयर के बोतल से हमला

Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। छेड़खानी का विरोध करना एक भाई पर महंगा पड़ गया। उलाहना देने मनचलों के पास पहुंचे किशोर पर लोगों ने बीयर की बोतल से हमला बोलकर घायल कर दिया। घटना रुद्रपुर कोतवाली थानाक्षेत्र के छितही गांव में हुई। खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद भी पुलिस गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली थानाक्षेत्र के छितही गांव के रहने वाले कुछ मनचले ससुराल गई एक लड़की को फोन कर तंग कर रहे थे। ससुराल में परेशान लड़की ने मायके वालों को घटना की सूचना दी। बहन के साथ हो रही छेड़खानी की बात सुनकर अनिल (16) युवकों के पास पहुंचा और पूछताछ की। यह बात उनको नागवार लगी। रविवार की सुबह मनचलों ने अनिल पर बीयर के बोतल से हमला बोल दिया। उसका सिर फट गया। कान से खून टपकने लगे। इसके बावजूद मनचले उसकी पिटाई करते रहे। गांव के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। सूचना के बाद भी पुलिस गांव नहीं पहुंची। युवक जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed