{"_id":"68-57687","slug":"Deoria-57687-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन अभ्ाी व्यस्त है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन अभ्ाी व्यस्त है...
Deoria
Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए बना हेल्पलाइन 1090 बहुत कारगर नहीं है। प्रदेश भर के लिए एक ही लाइन होने के नाते अक्सर व्यस्त टोन मिलती है। कई घंटे फोन नंबर ट्राई करने के बाद शाम को करीब पांच रिंग गई। हालांकि फोन रिसीव नहीं हुआ।
मालूम रहे कि महिलाओं के साथ बढ़ रही छेड़खानी एवं रेप की घटनाओं को को देखते हुए प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए 1090 नंबर से एक हेल्प लाइन नंबर बनाया। पुलिस महकमा भी हमारी ताकत 1090 के नाम से प्रचारित कर रहा है। इस नंबर पर दी जाने वाली सूचना गोपनीय रखने के साथ साथ त्वरित कार्रवाई करने की व्यवस्था बनाई गई है। इन सारी व्यवस्था के बावजूद स्थित यह है कि दिन के 12.05 बजे, 3.20 मिनट, 4.06 मिनट और 5 बजे विभिन्न नंबरों से फोन को ट्राई किया गया। हर बार नंबर व्यस्त है की आवाज के सिवाय कुछ नहीं सुनने को मिला। 5.02 पर फोन एक बार बेल गई। परंतु किसी से बात नहीं हो पाई। सवाल उठाता है कि लगातार व्यस्त करने के कारण यह हेल्प लाइन महिलाओं को कौन सा हेल्प देगा, यह सोचने की बात है।
किसी गड़बड़ी की सूचना देने के लिए जनपद स्तर पर बना हेल्प लाइन नंबर 100 पर बात हो जा रही है। एक बार डायल करने में ही टेली फोन पर मौजूद पुलिस कर्मी ने फोन उठा लिया।