फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   न्याय दिलाने में मददगार हैं अधिवक्ता : जिला जज

न्याय दिलाने में मददगार हैं अधिवक्ता : जिला जज

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को जिला जज के सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष सिंगासन गिरी ने निर्वाचित अध्यक्ष शेषनाथ तिवारी को शपथ दिलाया। इसके बाद अन्य निर्वाचित सदस्यों को भी शपथ दिलाया गया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला जज अशोक कुमार ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता मदद करता है। एक दूसरे के सहयोग से पीड़ित को न्याय मिलता है। हमारी आपस की समस्याओं का समाधान वार्ता से ही संभव है। विशिष्ट अतिथि डीएम कुमार रविकांत ने कहा कि वार्ता लोकतंत्र की भावना है। विद्वान अधिवक्ता किसी भी समाज को दिशा देन का कार्य करता है। दायित्व में चूक से समाज को नुकसान हो सकता है। नदी रास्ता नहीं मांगती वह खुद रास्ता बना लेती है। पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने कहा कि वार्ता से गंभीर से गंभीर समस्याओं का निस्तारण हो जाता है। मैने पुरानी कमेटी से ही वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया है। नई कमेटी से भी यही उम्मीद है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेष नाथ तिवारी को पहले निवर्तमान अध्यक्ष सिंगासन गिरी ने शपथ दिलाया इसके बाद शेषनाथ तिवारी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, उपाध्यक्ष अरूण उपाध्याय और संजय मिश्र, सचिव असीम आनंद तथा संयुक्त सचिव वीरसेन प्रताप राव, शशिभूषण मिश्र व सुनील वर्मा सहित सभी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर जिला जज अंगद प्रसाद, आरएन मौर्या, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राम औतार यादव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद, सिविल जज लवली जायसवाल, सगुन पवार, योगेश कुमार के अलावा अधिवक्ता शंभू नाथ सिंह, श्रीराम तिवारी, सुभाष मिश्र, बृजबांके तिवारी, राम सवारें उपाध्याय, सुशील मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed