फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीआईओएस दफ्तर पर जड़ा ताला

डीआईओएस दफ्तर पर जड़ा ताला

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। कक्षा में पढ़ाई-अधिकारों की लड़ाई को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिम्मेदार अधिकारी के न रहने पर शिक्षकों ने कार्यालय के कर्मचारियों को बाहर कर कार्यालय में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शन के चलते तीन घंटे तक कार्य बाधित रहा। वित्त एवं लेखाधिकारी ने शिक्षकों के समक्ष पहुंच ज्ञापन लिया और मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री जगदीश पांडेय ने कहा कि देवरहा बाबा इंटर कालेज देवसिया के सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों को प्रस्तुत नहीं किया जा रहा हैं वहीं आयोग से चयनित शिक्षकों का वेतन वृद्धि नहीं दी गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह को अकारण निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि समाप्त होने पर भी उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। प्रांतीय उपाध्यक्ष रामदीन दूबे ने कहा कि शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान प्रभावी संघर्ष से होगा लेकिन संघर्ष के राह पर चलने वाले शिक्षक नेताओं का अभाव हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे मांगों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर नहीं किया गया तो जिले के शिक्षक उग्र आंदोलन के साथ ही बोर्ड परीक्षा में असहयोग करने को बाध्य होंगे। धरने को प्रांतीय मंत्री राध्येश्याम श्रीवास्तव, प्रहलाद केसरी, दिलीप सिंह, रामकृष्ण मिश्र, डॉ. त्रिभुवन नारायण आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed