{"_id":"68-53565","slug":"Deoria-53565-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"गद्दारी का शिकार तो नहीं हुआ राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गद्दारी का शिकार तो नहीं हुआ राणा
Deoria
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस ने भले ही राणा हत्याकांड के सिलसिले में नामजद अभियोग पंजीकृत कर लिया है लेकिन यह संभावना व्यक्ति की जा रही है कि वह अपनों की गद्दारी का शिकार हो गया।
बगैर सटीक मुखबिरी के वह नामजद लोगों के हत्थे कभी नहीं चढ़ता। पुलिस भी हत्या का राज खोलने के लिए राणा के करीबियों पर नजर लगाये हुए है। सूत्र बताते हैं कि बुधवार की शाम को वह देवरिया नगर में था। रात के साढ़े नौ बजे के बाद शहर से निकला था। राणा के शहर से निकले की सूचना किसी ने किसी खास आदमी के ही जरिए ही बदमाशों को मिली होगी। पुलिस भी इस बात को आफ द रिकार्ड मानती है कि मृतक का प्रोग्राम क्या था, वह कहा जाने वाला था। इसको कोई न कोई हत्यारों को बताया होगा।
बेरहमी से मारा गया था राणा को
राणा की हत्या के संबंध में सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि हत्यारों ने जुल्म की इंतहा कर दी थी। निर्मम पिटाई के साथ-साथ शरीर पर इस तरह की चोटें पहुंचायी थी कि राणा की मौत तड़प-तड़प के हो। अपराधी चाहते तो उसे गोली भी मार देते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पीटने के बाद हाथ और पैर तोड़ डाला, चोट पहुंचाकर चेहरे पर गहरा जख्म कर दिया। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी पीटने के निशान थे और सिर पर चोट पहुंचा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घंटों तक हत्यारे उसे अपने कब्जे में रखे और भोर में राणा के शव को ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
इर्दगिर्द रहने वालों पर है पुलिस की नजर
पुलिस इस चर्चित हत्याकांड का राजफाश करने के लिए राणा के इर्दगिर्द रहने वालों पर भी नजर गड़ाये हुए हैं। कही न कही पुलिस मानती है कि हत्या की डोर राणा के करीबियों के ही पास है जिसके जरिए हत्यारों तक पहुंचा जा सकता है।
मोबाइल हो सकती है मददगार
पुलिस सूत्राें ने बताया कि घटनास्थल से राणा का टच स्क्रीन वाला मोबाइल गायब मिला है। घटनास्थल पर दूसरा मोबाइल मिला था जिसकी बैटरी गायब थी। जानकारों के अनुसार उसके शरीर से सोने की चेन भी गायब है। राणा का मोबाइल पुलिस के लिए अच्छा मददगार साबित हो सकता है। पुलिस ने राणा के मोबाइल का काल डिटेल खंगाल रही है।
पुलिस ने कई जगहों पर मारा छापा
नामजद अभियुक्तों की तलाश में पुलिस ने गोपालगंज जनपद के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कई जगहों पर छापा मारा। परंतु पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।