फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एमएलए की गाड़ी को मारी टक्कर

एमएलए की गाड़ी को मारी टक्कर

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर बुधवार की रात ट्रैक्टर सवार पिता-पुत्र ने विधायक की गाड़ी में टक्कर मार दी। संयोग से उस समय गाड़ी विधायक नहीं थे। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया है।
विज्ञापन

विधायक का आरोप है कि उन्हें जान से मारने के लिए गाड़ी में टक्कर मारा गया है। गुरुवार की शाम को विधायक पुत्र ने ठोकर मारने वाले चरियांव गांव निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस को दिए तहरीर में गौरीबाजार थानाक्षेत्र के देवगांव निवासी भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के पुत्र श्रीप्रकाश सिंह ने लिखा है कि उनके पिता गाड़ी नंबर यूपी 53 एवी 5152 का प्रयोग करते हैं। बुधवार की रात करीब दस बजे उनका चालक वेदप्रकाश गाड़ी लेकर गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। हाटा मार्ग स्थित रामपुर चौराहे पर क्षेत्र के चरियांव बुजुर्ग गांव निवासी पिता-पुत्र ने अपने ट्रैक्टर से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दिया। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को चोटें आई हैं। विधायक जन्मेजय सिंह ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि ठोकर मारने वाला उनका राजनीतिक विरोधी है। जान से मारने की नियत से गाड़ी में टक्कर मारी गई है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एनके सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। विधायक जन्मेजय सिंह लखनऊ में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed