फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन

मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के 74वें जन्मदिन को जनपद के सपाइयों ने संकल्प दिवस के रुप में मनाया। मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। इसके साथ ही गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना की। सपाइयों ने वर्ष 2014 में मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहता है। विधायक शाकिर अली, पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव, दीनानाथ कुशवाहा, रुद्रप्रताप सिंह, स्वामीनाथ यादव, रामनगीना यादव, नित्यानंद पांडेय, उमेश नारायण शाही, बाबूलाल समेत सभी पदाधिकारी मौजूद थे। समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष राजेश यादव, हरिओम तिवारी, समीउलाल्ह अंसारी, मनोज यादव सहित लोहिया वाहिनी के कई नेता मौजूद थे। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. हरिद्वार सिंह यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें प्रखर समाजवादी नेता बताया। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह के नीतियों के चलते आम आदमी अमन चैन से रहता है। इनका चिंतन हमेशा समाज के सभी वर्गों के लिए होता है। चतुर्मुखी विकास के लिए देश को मुलायम सिंह की आवश्यकता है। गोष्ठी में डॉ. कमलापति, नवीन चंद्र शर्मा, गणेश दत्त, नरेंद्र प्र्रजापति, जमाल अहमद समेत कई शिक्षक मौजूद थे। समाजवादी व्यापार संघ ने भी सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया। मालवीय रोड पर मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया। व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष बासुदेव वर्मा, संतोष, मनोज, रंजन, जाकिर हुसैन, शैलेष चौरसिया आदि कारोबारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed