फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपाइयों ने दिया धरना

भाजपाइयों ने दिया धरना

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सरकार की गलत नीतियों के विरोध में भाजपा ने बुधवार को सुभाष चौक पर धरना दिया और जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि सरकार ने देश में खुदरा सामानों की बिक्री के लिए विदेश व्यापार को मंजूरी देकर देश के खुदरा व्यवसायियों के पीठ में छुरा भोंकने का कार्य किया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सरकार के गलत नीतियों के कारण देश के किसान का खाद बीज, व्यापार का बाजार, हर परिवार के चूल्हे को महंगाई करने का कार्य किया है। सरकार ने एक तरफ गन्ना मिल मालिकों के चीनी का दाम तो बढ़ाया है और किसान के उपयोग में आने वाले खाद, बीज, कृषि यंत्र और दवा का दाम हर वर्ष बढ़ा रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की विरोधी सरकार है। भ्रष्टाचार, महंगाई, अराजकता चरमसीमा पर है और सरकारें कान में तेल डाले हुए है। धरने पर प्रमुख रूप से संगमधर द्विवेदी, अखिलेश्वर राय, नंदू यादव, रामदास मिश्र, मारकंडेय शाही, नवीन सिंह, राम संतोष आदि उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रशासन को 14 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed