{"_id":"68-53110","slug":"Deoria-53110-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में धर्मेंद्र अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में धर्मेंद्र अव्वल
Deoria
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना के अशोक इंटर कॉलेज में चल रहे जनपदीय युवक समारोह के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम रही। इस अवसर पर छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज देवगांव के जितेंद्र कुमार प्रथम, तेलियांकला कला के सुनील गोंड द्वितीय तथा लार के पवन यादव तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में रुद्रपुर के मुन्ना कुमार , रामपुर कारखाना के हसरत अली द्वितीय तथा शिवधरिया के पवनेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला क्षेपण में रुद्रपुर के मुकेश पांडेय प्रथम, लार के मुहम्मद उमर द्वितीय तथा शैलेंद्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं 200 मीटर की दौड़ में भाटपाररानी के भुवनेश्वर प्रथम, मुकेश द्वितीय तथा रुद्रपुर के मुन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में मुकेश मौर्य प्रथम, मालीबारी के शैलेंद्र द्वितीय व देवगांव के मुकेश तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड़ में देवगांव के धर्मेंद्र प्रथम, पथरदेवा के सलाउद्दीन द्वितीय तथा शिवधरिया के सुनील तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर की दौड़ में शिवधरिया के सुनील प्रथम, देवगांव के धर्मेंद्र द्वितीय तथा रुद्रपुर के प्रेम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 200 व 400 मीटर में रुद्रपुर की स्नेहलता प्रथम, देवरिया के हेमलता द्वितीय तथा रामपुर की संख्या भारती तृतीय रही। 1500 मीटर में रुद्रपुर की ममता यादव प्रथम, लार के रिया कुशवाहा द्वितीय तथा पथरदेवा की सरिता तृतीय स्थान प्राप्त की है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अग्रसेन इंटर कालेज के कंचन मिश्रा, कस्तूरबा की विजेता पांडेय, कलिंद इंटर कॉलेज की गरिमा तथा कस्तूरबा की पलक और रेशमा ने मनोहारी प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन खेलों का शुभारंभ कर सराहनीय कार्य किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमकेंगे। इस अवसर पर प्रदीप राव, शिवानंद नायक, शैलेंद्र प्रताप सिंह, गुलाब सिंह, शाहिद अहमद, श्रीप्रकाश तिवारी, चिंता सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप राव तथा शिवानंद नायक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कुंवर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया।