फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ‘मेरी बेटी का जेवर लौटा दो’

‘मेरी बेटी का जेवर लौटा दो’

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। दमन दीव में पति-पत्नी और बच्ची की हत्या के मामले नया मोड़ आ गया है। मृतका का पिता पुलिस से शव मांगने की बजाय रविवार को उसकी ससुराल पहुंच गया। उसने बेटी को दिए गए जेवर और सामान लौटाने की मांग शुरू कर दिया। साथ ही जेवर और सामान न मिलने पर फंसाने की भी धमकी दी। इधर, मृतक के पिता ने पुलिस को फैक्स भेजकर हिरासत में लिए गए भतीजे और बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई है। पिता ने लिखा है कि तीनों शव इन्हीं के साथ गांव भेज दिया जाए।
विज्ञापन

मृतका प्रियंका सिंह के पिता गुलबदन सिंह रविवार को कुछ लोगों के साथ देवसिया स्थित अपने समधी बृजनाथ सिंह के घर पहुंच गए। उन्होंने समधी से बेटी को दिए गए जेवर और सामान वापस करने को कहा। इस दौरान दोनों में गरमागरम बहस शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख गांव वालों ने मृतका के पिता को समझा कर वहां से हटाया। दमन दीव पुलिस ने मृतक कामेश्वर सिंह के चचेरा भाई मनोज कुमार और छोटे भाई अनुज को हिरासत में ले रखा है। बता दें कि लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव निवासी कामेश्वर सिंह की शादी चार वर्ष पूर्व बिहार प्रांत के जीरादेई थाना क्षेत्र के भरथुआ गांव निवासी गुलबदन सिंह की बेटी प्रियंका से हुई थी। दोनों की एक दो साल की बेटी भी थी। दंपति और उसकी बेटी की दमन दीव में शुक्रवार को हत्या हो गई थी। रविवार को जब गुलबदन सिंह प्रियंका की ससुराल पहुंचे तो लोगों को लगा कि वह शोक जताने आए हैं। लेकिन जब उन्होंने जेवर और गहनों की मांग शुरू कर दी तो सभी हैरान रह गए। करीब दो घंटे तक दोनों समधी में नोकझोंक होती रही। ग्रामीणों ने मायके वालों से दमन दीव पुलिस को फैक्स भेज शव मंगाने का अनुरोध किया। समधी बृजनाथ सिंह ने कहा कि शादी में जो सामान मिला है उसे वापस कर दिया जाएगा। देर शाम तक परिजनों को शव के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली थी। दमन दीव में रह रहे गांव के अन्य युवक पुलिस के डर से अपना मोबाइल स्वीच आफ कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed