फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   96 vehicles challaned, six seized for violating traffic rules

Deoria News: यातायात नियमों की अनदेखी पर 96 वाहनों का चालान, छह सीज

Sun, 15 Feb 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
96 vehicles challaned, six seized for violating traffic rules
देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा सहित विभिन्न वाहनों की जांच की गई। वैध कागजात वाले ई-रिक्शा वाहनों की नंबरिंग की गई, जबकि गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कुल 96 वाहनों का ई-चालान किया गया और छह वाहनों को सीज किया गया। साथ ही दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने यातायात जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जहां यातायात पुलिस ने नियमों की जानकारी देकर पंपलेट भी वितरित किए। पुलिस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से नियमों का पालन सुनिश्चित होगा और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed