{"_id":"62868b9a7df8b7616902ed10","slug":"93-teachers-found-absent-in-month-of-may-deoria-news-gkp437450119","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में 93 शिक्षक मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में 93 शिक्षक मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

देवरिया। परिषदीय विद्यालयों के प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किए गए निरीक्षण में मई माह के विभिन्न कार्य दिवसों में कुल 93 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। इनके एक दिन के वेतन व मानदेय कटौती का निर्णय लिया गया है। साथ ही अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है।
बीएसए संतोष कुमार राय ने बृहस्पतिवार की शाम को बताया कि मई माह के विभिन्न कार्य दिवसों में परिषदीय स्कूलों का प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी सहित डायट के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इसमें विभिन्न विकास खंडों में कुल 93 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अनुचर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। यह उनकी अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना तथा सौंपे गए कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन या मानेदय की कटौती के साथ ही सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।