फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डाक सेवा रही ठप, मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे डाककर्मी

डाक सेवा रही ठप, मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे डाककर्मी

Tue, 18 Dec 2018 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
डाक सेवा रही ठप, मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे डाककर्मी
अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डाककर्मी
विज्ञापन


ग्रामीण डाक संघर्ष समिति ने मुख्य डाकघर कार्यालय पर की सभा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लंबित मांगे नहीं पूरी होने के विरोध में मंगलवार को जिलेभर के डाककर्मी हड़ताल पर रहे। मुख्य डाकघर कार्यालय में सभा कर उन्होंने केंद्र सरकार की वर्तमान नीतियों के खिलाफ मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

ग्रामीण डाक सेवक संघर्ष समिति के तत्वाधान में आयोजित सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति के चलते कर्मचारियों को पुन: हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा है। संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने इस साल छह जून को कर्मचारियों की मांगों को मान लेने की घोषणा की थी। आश्वासन के बाद उस माह में हड़ताल में रहे कर्मचारियों ने इसे वापस ले लिया था। अभी तक सरकार ने उन घोषणाओं को पूरा करने के संदर्भ में कोई पहल नहीं की है। कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट को सरकार अब तक लागू नहीं कर पाई है। वह नई योजनाओं का शुभारंभ करके कर्मचारियों को कंप्यूटर देकर काम लिया जा रहा है। उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों की नियुक्ति के समय विभाग के कार्य प्रणाली में न तो डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना थी और न ही इंडिया पोस्ट बैंक का जिक्र था। किंतु कर्मचारी जनहित में सभी योजनाओं को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं। कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट में कर्मचारी हित में संबंधित कई सिफारिशें की गई थी। इसे पूरा नहीं किया गया तो सभी ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी आगे भी कार्य बहिष्कार करेंगे। हड़ताल में अखिलेश मिश्र, महेंद्र यादव, ओमप्रकाश मिश्र आदि डाककर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed