{"_id":"5bcf68f3bdec22696f0084fa","slug":"91540319475-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर को हराकर वाराणसी ने जीता कबड्डी का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर को हराकर वाराणसी ने जीता कबड्डी का फाइनल
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदूपुर में चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार (देवरिया)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंदूपुर में चल रही दो दिवसीय स्व.रणजीत सिंह स्मारक कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में वाराणसी की टीम ने गाजीपुर को पराजित कर ट्राफी जीत ली। मंगलवार की देर शाम तक चला मुकाबला बेहद रोचक रहा। मुख्य अतिथि सीमा सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी व 21 हजार रुपये प्रदान किए।
कबड्डी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में अंकों के आधार पर वाराणसी, विनायक, गाजीपुर, छीतहीं, पथरहट, बलिया, असनहर, चंदौली आदि की टीमों ने जीत हासिल की थी। पहला सेमीफाइनल गाजीपुर व पथरहट के बीच खेला गया। इसमें 11 अंकों के अंतर से गाजीपुर की टीम विजयी रही। दूसरा फाइनल वाराणसी और चंदौली के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम विजेता रही। फाइनल में वाराणसी और गाजीपुर के बीच मुकाबला रोचक रहा। वाराणसी की टीम ने 17 अंक प्राप्त कर कुल 10 अंकों के अंतर से गाजीपुर को पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। गाजीपुर को मात्र 7 अंक मिले। वाराणसी के करण यादव को सर्वश्रेष्ठ रेडर व इसी टीम के मोहित को सर्वश्रेष्ठ कैचर के पुरस्कार से नवाजा गया। उपविजेता टीम को 11 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
मैच में जयराम सिंह, रविफल पटेल, शकील अहमद, शंभू सिंह, राम नारायण सिंह, शिक्षक नेता सार्दुल सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, हरेंद्र बहादुर सिंह, विकास सिंह, उमेश सिंह, सुजेश उर्फ करिया सिंह, जयराम राजभर, राजेश सिंह, पप्पू सिंह, आलोक सिंह, विवेक सिंह, विश्व विजय निषाद, मनोज सिंह, शंभू सिंह, राज किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।