फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गहमागहमी के बीच बोर्ड की बैठक संपन्न

गहमागहमी के बीच बोर्ड की बैठक संपन्न

Thu, 05 Apr 2018 11:31 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
गहमागहमी के बीच बोर्ड की बैठक संपन्न
बरहज। नगरपालिका परिषद के सभागार में बोर्ड की बैठक की गई। नए वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। घंटों चली पालिका बोर्ड की बैठक गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। गुरुवार को पालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी अवधेश सिंह की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत कार्रवाई की पुष्टि पर विचार, बजट स्वीकृति, राज्य-वित्त निधि से प्राप्त धनराशि से कराये जाने वाले कार्य, नगर में कराये जाने वाले विकास कार्यों की स्वीकृति, भवन मानचित्र और अन्य प्रस्ताव अनुमति पर विचार किया गया। वरिष्ठ लिपिक जोखन ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में अनुमानित आय 35,382,0000 रुपये और व्यय 35,3800000 रुपये का विवरण प्रस्तुत किया। जिसमें टैक्सी स्टैंड, नामांत्रण, वधशाला, जल मूल्य, किराया, गृहकर, जलकर, प्रमाण पत्र, भवन निर्माण शुल्क, पंजीयन शुल्क, लाइसेंस शुल्क आदि के बारे में लोगों के समक्ष विस्तृत जानकारी दिया। बैठक में 25 वार्डों के सदस्य और पदाधिकारी के समक्ष सर्व सम्मति से सभी प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। इस दौरान कर अधिकारी मुन्ना, अनूप मद्घेशिया, जेई अमरदीप, धर्मवीर सिंह, मायाशंकर सिंह, आनंद सिंह, मिथुन प्रसाद, अलका सिंह, उमा देवी, पार्वती सिंह, नेहा सिंह, अनूप साहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed