फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नए मेडिकल बिल के विरोध में हड़ताल पर रहे डॉक्टर

नए मेडिकल बिल के विरोध में हड़ताल पर रहे डॉक्टर

Tue, 02 Jan 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
नए मेडिकल बिल के विरोध में हड़ताल पर रहे डॉक्टर
अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर निजी डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नए मेडिकल बिल के विरोध में निजी डॉक्टर हड़ताल पर रहे। देवरिया क्लब में धरना देकर मेडिकल बिल वापस लेने की मांग की। मंगलवार को 11 बजे से शुरू हुआ धरना शाम पांच बजे तक चला। सरकार को चेतावनी दी कि सरकार डॉक्टरों के साथ अन्याय न करे। अन्यथा आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। यह हड़ताल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर किया गया था।
विज्ञापन

आईएमए के जिला सचिव डॉ. समीर यादव ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एमसीए की जगह राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग का गठन किया है। इस आयोग के गठन से डॉक्टरों के साथ आम जनमानस को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। डॉक्टर इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विपिन बिहारी शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार की कैबिनेट की ओर से पारित बिल का डॉक्टर विरोध करते हैं। पूर्व सचिव डॉ. सौरभ बरनवाल ने कहा कि अवैज्ञानिक तरीके से होम्योपैथी, प्राकृतिक, यूनानी, आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्घति से शिक्षित डॉक्टरों को अंग्रेजी दवाइयां लिखने की स्वतंत्रता देना नीमहकीम को बढ़ावा देने वाला है। बिना गहन अध्ययन किए सिर्फ चार-छह महीने का कोर्स करके अंग्रेजी डॉक्टर बनने वाला चिकित्सा के क्षेत्र में क्या कर सकता है। उपाध्यक्ष डॉ. रणधीर सिंह ने कहा कि विदेशी मेडिकल कॉलेज से शिक्षा प्राप्त ग्रेजुएट भारत में प्रेक्टिस कर सकता है। जबकि भारत में शिक्षा प्राप्त डॉक्टर को लाइसेंसिंग परीक्षा देनी होगी। यह सोचने की बात है कि हमारा वातावरण विदेशों से भिन्न है। उनके वहां बीमारियां भी भारत से भिन्न हैं। उनकी शिक्षा प्रणाली भी अलग है। संयुक्त सचिव डॉ. पवन त्रिपाठी ने कहा कि चिकित्सक एक स्वर से नए मेडिकल बिल का विरोध करते हैं। इस दौरान डॉ. अनिरुद्ध सिंह, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. अविनाश सिंह और डॉ. विनोद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लैब टेक्नोलॉजी एसोसिएशन का समर्थन
निजी डॉक्टरों की हड़ताल का ऑल इंडिया मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी एसोसिएशन ने भी समर्थन किया। एक बैठक कर देवरिया यूनिट के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि डॉक्टरों के आंदोलन के समर्थन में उनका संगठन भी कदम से कदम मिलाएगा। इस दौरान विकास गुप्ता, प्रशांत श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, आरपी सिंह, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed