फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डॉक्टरों ने दिनभर रखा उपवास

डॉक्टरों ने दिनभर रखा उपवास

Mon, 02 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों ने दिनभर रखा उपवास
देवरिया। पांच सूत्री मांगों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर डॉक्टरों ने गांधी जयंती पर दिनभर उपवास रखा। देवरिया क्लब में जुटे डॉक्टरों ने सुबह छह से शाम छह बजे तक उपवास कार्यक्रम चलाया। उपवास की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. जेएन पांडेय ने कहा कि उपवास मांगों को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने का एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन है। सचिव डॉ. सौरभ बरनवाल ने कहा कि क्लिनिकल इस्टेब्लिसमेंट के तहत एक्ट में प्रस्तावित संशोधन को सरकार प्रमुखता से लागू करे। डॉ. विपिन बिहारी शुक्ला ने कहा कि डॉक्टरों पर बढ़ते हिंसा को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने के लिए सरकार कदम उठाए। डॉ. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी के प्रेरणा से अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित करे। डॉ. संजीव अग्रवाल ने हा कि अंग्रेजी दवाओं को लिखने के लिए केवल एमबीबीएस और बीडीएस डॉक्टरों को अधिकार है। इसका भी कड़ाई से पालन कराने के लिए सरकार कठोर कदम उठाए। डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं पूरी हो जाती हैं, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, डॉ. चंद्रभान मिश्रा, डॉ. नम्रता वर्मा, डॉ. मालिनी नागरथ, डॉ. पवन अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed